युवती से घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों अमन और सुमीत को किया गिरफ्तार

Entered the house of a girl, molested her and threatened to kill her, police arrested two accused Aman and Sumeet

युवती से घर में घुसकर छेड़खानी और जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों अमन और सुमीत को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से घर में घुसकर छेड़खानी और धमकी देने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 26 अप्रैल को एक स्थानीय युवती ने थाना चक्रधरनगर में अमन राजपूत, आकाश राजपूत और सुमित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. युवती का आरोप था कि ये तीनों युवक दोपहर के समय उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
इस रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया. महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. जिसमें युवती ने बयान में घटनाक्रम की पुष्टि की. इसके बाद युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया.
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और अमन राजपूत उम्र 27 सल और सुमीत यादव उम्र 24 साल दोनों निवासी छोटे अतरमुड़ा को हिरासत में लिया. आरोपित सुमित यादव के खिलाफ पहले भी चक्रधरनगर थाने में मारपीट और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं. इसके अलावा उस पर पुलिस द्वारा पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी.
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेजा गया. वहीं तीसरा आरोपी आकाश राजपूत घर से फरार मिला. जिसकी तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB