बॉयफ्रेंड के साथ जंगल घूमने गई नाबालिग से 4 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, तलाश जारी
Four youths gang-raped a minor who had gone for a walk in the jungle with her boyfriend, recorded an obscene video, three arrested, one accused absconding, search continues
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के एक थाना क्षेत्र में एक 16 साल की आदिवासी नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है. चार युवकों ने नाबालिग लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया. फिर घटना की जानकारी किसी से न बताने की शर्त रखी. किसी को बताने की शर्त पर दोनों को जान से मार देने की धमकी दी. यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो नाबालिग प्रेमी जोड़े 9 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे बाइक से सैर सपाटे के लिए निकले थे. झाड़ियों में घूम फिर रहे थे. इसी दौरान दो बाइक स्कूटी और स्प्लेंडर में सवार चार युवकों ने उन्हें देख लिया. चारों युवकों ने उनका पीछा किया. आखिरकार चारों आरोपियों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया.
फिर चारों युवकों ने भी 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया. उनकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उन्हें ब्लेकमेलिंग करने लगे.उनसे दो लाख रुपए की मांग की. जब पैसे की डिमांड पूरी नहीं हुई तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे. आखिरकार नाबालिग ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी.
पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है. पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है.
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्तम खूंटे, सोम निर्मलकर, दुर्गेश सहिस और सोम गोड़ के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने इनमें से तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी युवक पामगढ़ थाना क्षेत्र के हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक बिलारी गांव का निवासी है. जबकि दो आरोपी राहौद क्षेत्र के रहने वाले हैं.
गिरफ्तार आरोपी
उत्तम प्रताप खूँटे उम्र 19 साल निवासी बिलारी
दुर्गेश कुमार सहिस उम्र 19 साल निवासी राहौद
खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम उम्र 18 साल 3 महिना निवासी राहौद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



