वनकर्मियों पर जानलेवा हमला कर किया घायल, पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जेल
Forest workers were attacked and injured, police arrested five accused who obstructed government work and sent them to jail
गरियाबंद : गरियाबंद के सोहागपुर बिट में वन भूमि अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले पर जानलेवा हमला हो गया. डिप्टी रेंजर समेत 5 वनकर्मी बंधक बनाये गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया. रियाबंद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला गरियाबंद जिले के सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 जून 2025 को प्रार्थी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी वन परिक्षेत्र परसुली हरिअर्जुन यादव रिपोर्ट दर्ज कराया कि वन कक्ष क्रमांक 360 में ग्राम हरदी निवासी आशाराम गोंड के द्वारा वन अधिकार भूमि को अनाधिकृत रूप से जेसीबी के जरिए अवैध कब्जा किया जा रहा था. जिसे प्रार्थी व स्टाफ के द्वारा मना करने पर आरोपीगण द्वारा अपने परिवार के साथ एक राय हो कर गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए हांथ, डण्डा, कुल्हाडी से जानलेवा हमला कर गंभीर चोंट पहुचाया गया.
इस रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाये जाने से थाना गरियाबंद में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 296,351(2), 115(2), 191(2), 121(2),132, 126(2), 109(1) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच मे लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के बारे में निर्देश दिये गये थे.
इसी कड़ी में थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के द्वारा थाने से टीम गठित कर घटना स्थल पहुंच कर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण आशाराम ध्रुव, झमेश्वर ध्रुव, धनेश्वर ध्रुव, सीताबाई, रोहित ध्रुव साकिनान ग्राम हरदी को पुलिस हिरासत में ले कर वारदात के बारे में डिटेल पुछताछ किया गया. पुछताछ पर आरोपीगणों के द्वारा अपने जुर्म कबूल करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. आशाराम ध्रुव पिता रैन सिंह ध्रुव उम्र 55 साल निवासी हरदी थाना गरियाबंद
02. झमेश्वर ध्रुव पिता आशाराम ध्रुव उम्र 29 साल निवासी हरदी थाना गरियाबंद
03. धनेश्वर ध्रुव पिता आशाराम ध्रुव उम्र 20 साल निवासी हरदी थाना गरियाबंद
04. रोहित ध्रुव पिता पिता देवी सिंग ध्रुव उम्र 35 साल निवासी ग्राम हरदी
05. सीताबाई पति भारत सिंह ध्रुव उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरदी थाना गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



