खाद की मांग को लेकर किसानों को चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, 10 किसानों समेत अन्य पर केस, आगे और कार्रवाई की संभावना

Farmers' protest by blocking roads to demand fertilizers proved costly, case filed against 10 farmers and others, further action likely

खाद की मांग को लेकर किसानों को चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, 10 किसानों समेत अन्य पर केस, आगे और कार्रवाई की संभावना

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लाटाबोड़ में खाद की मांग को लेकर हुए चक्काजाम मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 8 अगस्त को लाटाबोड़ क्षेत्र के 7 गांवों के किसानों ने बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप कर दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक  शुक्रवार 8 अगस्त को ग्राम लाटाबोड़ में खाद की किल्लत को लेकर किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया. सैकड़ों किसानों ने बैठकर चक्का जाम कर दिया. आंदोलन के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग अवरुद्ध किया
 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद ही भीड़ सड़क से हटी.
अब पुलिस ने 10 किसानों पर BNS की धारा धारा 285, 126(2) और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया है. एफआईआर में 10 किसानों के नाम दर्ज हैं.
वैभव साहू, रोशन सोनवानी, उत्तम साहू, रघुनाथ ठाकुर, कुमार हिरवानी, फलेश्वरी साहू (उपसरपंच), अशोक कल्याणी, ओमप्रकाश भुआर्य, भुपेश साहू और संजय साहू
इसके अलावा एफआईआर में “अन्य” भी उल्लेख है, जिससे साफ है कि जांच के बाद और नाम सामने आने पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है.
शिकायतकर्ता भुपेश देशमुख, प्रभारी समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति लाटाबोड़ के मुताबिक आंदोलन के समय सोसायटी में यूरिया और सुपर फास्फेट खाद का स्टॉक उपलब्ध था और उसी दिन वितरण भी होना था. किसानों को अपनी बारी के अनुसार खाद लेने की अपील की गई. लेकिन प्रदर्शनकारी बातचीत को तैयार नहीं थे.
खाद की कमी को लेकर जिले में विरोध की घटनाएं बढ़ रही हैं. 13 अगस्त को दल्लीराजहरा क्षेत्र के किसानों ने भी खाद और अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है. अब तक जिले में 6 से ज्यादा जगहों पर किसानों ने आंदोलन या चक्का जाम किया है. जिनमें दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB