रायपुर के दिगम्बर जैन मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी ही निकले चोर, एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के आभूषण जब्त
Employees working in Digambar Jain temple of Raipur turned out to be thieves, three accused including a woman arrested, jewelry worth 15 lakhs seized
रायपुर : रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाले भोपाल निवासी 1 महिला सहित कुल 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
मंदिर के सदस्य रासू जैन ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 दिसंबर की सुबह मंदिर का मुख्य द्वार और गर्भगृह का ताला टूटा हुआ मिला. सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए थे. मंदिर के अंदर रखे चांदी और सोने के आभूषण, बर्तन, कलश, और अन्य सामग्री चोरी हो गई थी. चोरी किए गए सामान में चांदी की थाली, कलश, झारी, पंचमेरू और भगवान की वेदी पर रखे आभूषण शामिल थे.
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर एसपी अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली. जांच के दौरान मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी सुदीप माली पर शक गहराया. पूछताछ में उसने बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. सख्ती से पूछताछ करने पर सुदीप ने अपनी मां सुषमा माली और भाई सागर माली के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया.
मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी मंदिर में आरोपी रिश्ते में है मां बेटे हैं. चोरी किया गया पूरा सामान पुलिस ने आरोपियों से जब्त कर लिया है. लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कलश और अन्य सामग्री चोरी किया गया था. आरोपी मूलतः भोपाल मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से मंदिर की चोरी की गई चांदी की थाली छोटी बडी 2- 2 नग, अभिषेक का कलश 9 नग, शांति धारा की बडी झारी 6 नग, छत्र छोटी चांदी की 4 नग, अशिका चांदी का 2 नग, चांदी की प्लेट छोटी 5 नग, चांदी का लोटा 1 नग, चांदी की गुंडी 1 नग, चांदी की गज्जी झारी 1 नग, चांदी की चम्मच 1 नग, सोने का कलश 1 नग, भगवान की वेदी मे रखे चांदी का छत्र जिस पर सोने की पालिश किया हुआ, चांदी का पंचमेरु 5 नग और अष्टप्रतिहारि 8 नग, जुमला चांदी का सामान और सोने का कलश सहित पूरा सामान जब्त कर लिया गया है. जब्त सामान की कुल कीमत है करीब 15,00,000 रुपए आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 842/24 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज है.
इस मामले की पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. केशव सिन्हा, दिलीप जांगड़े, बोधन मिश्रा, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, नितेश राजपूत तथा थाना तेलीबांधा से सउनि संतोष यादव, प्र.आर. अमित सिन्हा, रामनारायण पटेल तथा आर. सुनील चंदेल और प्रमोद चंद्रा की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
सुदीप माली पिता सुरेश माली उम्र 27 साल निवासी सेमरा चांदबड़ थाना बाजरिया भोपाल मध्यप्रदेश
सागर माली पिता सुरेश माली उम्र 25 साल निवासी सेमरा चांदबड़ थाना बाजरिया भोपाल मध्यप्रदेश
सुषमा माली पति सुरेश माली उम्र 48 साल निवासी सेमरा चांदबड़ थाना बाजरिया भोपाल मध्यप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत दिगम्बर जैन मंदिर चोरी में संलिप्त आरोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने के फलस्वरूप मामले में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों का हौसला बढाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10,000/- रुपए नगद ईनाम की घोषणा की.



