नशे में धुत कार चालक ने उजाड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पिता और 6 वर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, मां गंभीर

Drunk driver devastates family; speeding car rams violently into a scooter, resulting in the tragic deaths of a father and his innocent 6-year-old son, while the mother is critically injured.

नशे में धुत कार चालक ने उजाड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पिता और 6 वर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, मां गंभीर

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया. डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार पिता और उनके 6 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है.
मृतकों की पहचान ग्राम मौहार निवासी चैत राम राठिया और उनके 6 वर्षीय बेटे दिशांत राठिया के रूप में हुई है. हादसे में चैत राम की पत्नी सुमित्रा राठिया गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. चश्मदीदों के मुताबिक कार सवार युवक शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क से अनियंत्रित होकर काफी दूर नाले में जा फंसी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं कार चालक और अन्य सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
चार बच्चों का परिवार, दो सहारे छिन गए
चैत राम राठिया के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी सहित कुल चार बच्चे हैं. इस हादसे में परिवार के कमाने वाले सदस्य और एक मासूम बेटे की मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।.मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. जबकि घर में अब तीन बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?