माता-पिता दर्शन करने गए अयोध्या, 21 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, कारण अज्ञात, परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Parents went to Ayodhya for a pilgrimage; 21-year-old son died by hanging—reason unknown; family plunged into grief; police investigating.

माता-पिता दर्शन करने गए अयोध्या, 21 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, कारण अज्ञात, परिजनों में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के बेलादुला क्षेत्र स्थित साहू ट्रेवल्स के मकान में किराए से रहने वाले 21 साल के युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी  कर ली. घटना की खबर मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कमलेश अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ किराए के मकान में रहता था. वह शहर के नेक्सा कार शोरूम में वाहन धुलाई का काम करता था. पिछले एक हफ्ते से उसके माता-पिता अयोध्या यात्रा पर गए थे. जबकि उसकी छोटी बहन अपनी बुआ के घर गई हुई थी. शुक्रवार रात वह रोज की तरह काम से लौटकर अपने कमरे में चला गया.
शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को शक हुआ. उन्होंने दरवाजे से झांककर देखा तो युवक पंखे से लटका हुआ था. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. और परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?