गरियाबंद में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर लगाए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप, मोदी-साय का पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी
Congress stages a fierce protest in Gariaband, alleging political vendetta by the central and state governments; effigies of Modi and Sai are burned, and a scuffle breaks out with the police.
गरियाबंद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.
प्रदर्शन की शुरुआत जिला कांग्रेस भवन से हुई. जहां बड़ी तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए. इसके बाद हाथों में पुतला लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तिरंगा चौक तक रैली निकाली. प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म रहा.
तिरंगा चौक पहुंचने पर पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया. जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक झूमाझटकी की स्थिति बन गई. इस दौरान चौक पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उनका कहना था कि रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भी राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है. नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन और तेज करेगी.
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेमन, जिला महामंत्री राजेश साहू, सह कार्यालय प्रभारी जिला महामंत्री एवं पार्षद नगर पालिका छगन यादव, जिला महामंत्री जुनेद खान, पूर्व पार्षद योगेश बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरि, अहसन मेमन, सौरभ ठाकुर, बूथ अध्यक्ष प्रेम यादव, मधु हरपाल, नंदू गोस्वामी, कादर हिंगोरा,चंद्रभूषण चौहान, उत्तम यादव, भानु सिन्हा, पंकज सिन्हा, मुकेश यादव, निक्की यादव, देवेन्द्र यादव, अनीश मेमन, अमन दास मानिकपुरी, झनकार यादव, सौरभ यादव,नरेन्द्र सिन्हा और सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के नेतृत्व में बुधवार को कुनकुरी, मनोरा सहित जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.
कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया और कार्रवाई की कड़ी निंदा की.
जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष उत्तम दान मिंज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनहित की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और अन्याय और दमन के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी.
कुनकुरी में आयोजित प्रदर्शन में यू.डी. मिंज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, जिला उपाध्यक्ष ताहिर अली, जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी, दिलीप जैन, अंजना मिंज, जिला सचिव सरवर अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, दीपक केरकेट्टा, जीतवाहन कंसारी, रामकुमार सन्याशी, संजय पाठक, हेमानंद यादव, शमीम अहमद, एम.डी. इरफान, एम.डी. फारूक, अमृत मिंज, अरशद हुसैन, विजय यादव, महेश यादव, अफरोज अली, मोनू अग्रवाल, जेनसन एक्का, आशीष सतपति, आशीष कंसारी, अलमा लकड़ा, अरविंद कुजूर, विवेक सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
वहीं मनोरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया.
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



