छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में कांग्रेस ने की नए अध्यक्षों की नियुक्ति, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसान नेता राकेश ठाकुर

Congress appointed new presidents in 11 districts of Chhattisgarh, farmer leader Rakesh Thakur took the responsibility of Durg Rural District President

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में कांग्रेस ने की नए अध्यक्षों की नियुक्ति, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसान नेता राकेश ठाकुर

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में कांग्रेस ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 11 जिलों के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है.
कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने छग में 11 जिला में अध्यक्ष नियुक्त किया है। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किसान नेता राकेश ठाकुर को नियुक्त किया है. राकेश ठाकुर को दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्त बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक पाटन ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है.
छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में कांग्रेस ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 11 जिलों के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है. जारी आदेश के मुताबिक, बालोद में चंद्रेश हिरवानी, दुर्ग (ग्रामीण) राकेश ठाकुर, नारायणपुर में बिसेल नाग, कोंडागांव में बुधराम नेताम, कोरबा (शहर) नाथूलाल यादव, कोरबा (ग्रामीण) मनोज चौहान, बलौदाबाजार में सुमित्रा घृतलहरे, सारंगढ़-बिलागढ़ में ताराचंद देवांगन, सरगुजा में बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर में कृष्ण प्रताप सिंह और बेमेतरा में आशीष छाबड़ा अध्यक्ष बनाए गए हैं.
संत कबीर नगर में शनिवार को नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के प्रथम जनपद आगमन पर कांग्रेसजनों ने फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान भारी तादाद में लोग मौजूद रहे.
 जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के प्रथम जनपद आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सबको साथ लेकर और सभी के सहयोग से जनपद में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का काम किया जायेगा. बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने के लिए अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि पार्टी को मज़बूत करने के लिए आज ही से लग जाएं. 
जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडे ने प्रांतीय और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.
इस मौके पर हाजी मो नजीर, शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, अहमद जमाल अंसारी, अरुण पांडेय, विजय कुमार शुक्ला, दिलशाद अफसर, जय प्रकाश पांडेय, अजय सिंह, मोइन अंसारी, राजू गोंड, चंद्रमणि त्रिपाठी, हरि चौधरी, रामलौट, डॉ. अजीम, सद्दाम हुसैन, अयाजुल हक, सतीश साहनी, विजय विश्वकर्मा, पिंटू सिंह, निसार अहमद, दयाशंकर चौधरी, गुड्डू उपाध्याय, रमेश चौधरी, रमेश भारती, सुग्रीव पासवान, मुहम्मद परवेज अख्त,र अमित कुमार सिंह, फैजान खान मुहम्मद अदनान, रेहान परवेज, विजय गुप्ता, संजय चौरसिया, प्रदुम्न कुमार,आफताब आलम, जे पी मिश्र, दिलीप यादव, राजन लाला,अमित सिंह लल्ला,  गोलू यादव, गोलू सिंह, चंद्र प्रकाश पांडेय, दुर्गेश पाठक, जमुना प्रसाद, अशोक आर्या, वीरेंद्र मद्धेशिया, आयुष कसौधन,  मदन दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

वहीं बालोद जिले में अब जिला अध्यक्ष की कमान ग्राम मेंड़की (बघमरा) के रहने वाले चंद्रेश कुमार हिरवानी को मिली है. एक कर्मठ और कांग्रेस के प्रति सालों से समर्पित होकर काम करते हुए कार्यकर्ता से लेकर कई पदों का दायित्व निर्वहन करते हुए नेता बने फिर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनकर कांग्रेस को मजबूती दिलाने के लिए कार्य करने वाले चंद्रेश हिरवानी कैसे अब जिला अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए हैं. उनका राजनीतिक जीवन कैसा संघर्ष भरा रहा. यह सब उन्होंने हमसे साझा किया। इधर उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभचिंतकों की ओर से बधाई का सिलसिला जारी है.
उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा, भैया राम सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य वरिष्ठ, ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। बता दे की एनएसयूआई कार्यकर्ता के रुप में अपने राजनीतिक जीवन में कदम रखने वाले चंद्रेश हिरवानी 17 मार्च 2020 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैंतो वहीं उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा, भैया राम सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य वरिष्ठ, ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। बता दे की एनएसयूआई कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन में कदम रखने वाले चंद्रेश हिरवानी 17 मार्च 2020 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे हैं। इसके पूर्व में किसान कांग्रेस जिला बालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व महामंत्री, जिला पिछड़ा वर्ग विभाग के महासचिव और युवा कांग्रेस संजारी बालोद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कांग्रेस ग्रामीण बालोद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पारिवारिक परिचय की बात करें तो उनके दादा स्व. गोपाल सिंह साहू भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के भूतपूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। तो वही उनके पिता स्वर्गीय जितेंद्र हिरवानी भी जनपद पंचायत बालोद के भूतपूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। माता लोमस देवी हिरवानी भी दो कार्यकाल में सेवा सहकारी समिति बालोद में पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी थी। बचपन से ही उन्हें राजनीतिक पदों और उनकी कार्यशैली का अनुभव अपने दादा, परदादा और पिता से ही मिली थी और वह कांग्रेस को शुरू से ही पसंद करते हुए इसमें कर्मठता से जुड़े रहे और आज उसी कर्मठता का फल है कि उन्हें अब कांग्रेस संगठन ने बालोद जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। सामाजिक गतिविधियों की बात करें तो वे दो कार्यकाल में तहसील साहू समाज युवा प्रकोष्ठ बालोद के पूर्व सहसंयोजक और परिक्षेत्रीय साहू समाज बालोद ग्रामीण के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस नियुक्ति पर चंद्रेश हिरवानी ने हर्ष जताते हुए कहा कि कांग्रेस को आगे भी मजबूती दिलाने का प्रयास रहेगा. जिस तरह लगातार विधानसभा चुनाव में तीनों सीट पर कांग्रेस हमेशा जीतती आई है यह जीत का सिलसिला आगे भी चुनाव में बरकरार रहे, इसको लेकर नई रणनीति के साथ वे काम करेंगे.
युवा, वरिष्ठ सबको साथ लेकर चलेंगे । सभी के मार्गदर्शन के साथ संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे । सामंजस्य बनाकर चलने और कांग्रेस को पहले से और ज्यादा मजबूती प्रदान करने की बात उन्होंने कही है।

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI