लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस किया जारी

Chief Engineer of Public Works Department issued show cause notice to contractor Keshavdas R. Jadwani for poor quality work

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस किया जारी

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया. विभाग ने ठेकेदार को जारी नोटिस में कहा कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद यातायात शुरु होने पर गिट्टी निकलने लगी. जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ा. इसमें ठेकेदार की लापरवाही स्पष्ट परिलक्षित होती है. इसके लिए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा ठेकेदार के पंजीयन को निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की गई है.
विभाग ने नोटिस में ठेकेदार को कहा कि आपका कृत्य शासन एवं लोकहित के खिलाफ है. इसलिए क्यों न इस कृत्य के लिए आपके पंजीयन को निरस्त/पदावनत/निलंबित किया जाए? ठेकेदार को कारण बताओ सूचना का जवाब 15 दिन के अंदर प्रमुख अभियंता कार्यालय को पेश करने कहा गया. दी गई. समयावधि में जवाब नहीं मिलने पर इस बारे में ठेकेदार को कुछ नहीं कहना है. यह मानकर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI