पीएम मोदी ने भू स्वामित्व योजना का वर्चुअली किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी बने साक्षी, 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का किया गया किया गया वितरण

PM Modi virtually launched the land ownership scheme, Chief Minister Vishnu Dev Sai also became a witness, 65 lakh property cards were distributed

पीएम मोदी ने भू स्वामित्व योजना का वर्चुअली किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी बने साक्षी, 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का किया गया किया गया वितरण

महासमुंद : महासमुंद शहर के ग्राम मचेवा के महाप्रभु वल्लभाचार्य शासकीय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भू स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे.
भू स्वामित्व योजना से महासमुंद जिले के 128 गांव के 10 हजार 850 हितग्राहियों को योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने हाथों से भू स्वामित्व कार्ड प्रदान किया. वर्चुअल कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद कर योजना के बारे में बातचीत की.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को संबंधित करते हुए कहा कि पूरे भारत देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से लगातार सभी क्षेत्रों में विकास किया है. इस विकास की गति में एक और नया अध्याय भू स्वामित्व योजना को जोड़ दिया गया है. जिससे ग्रामीणों को भू स्वामित्व योजना के तहत पट्टा दिया जा रहा है. उन्हें मालिकाना हक दिया जा रहा है. जिससे देश में समृद्धि आएगी. भू स्वामित्व योजना से मिले पट्टे से देश की जनता बैंक से लोन लेकर नया कारोबार कर सकेंगे. अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दे सकेंगे.
भू स्वामित्व योजना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रुपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया.
महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम परसट्ठी के इंदरमन, बुधारु साहू, सखाराम ध्रुव के चेहरे पर अद्भूत खुशी झलक रही थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों ऐसे 25 भू मालिकों को स्वामित्व कार्ड मिला. मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए हार पहनाई और स्वामित्व कार्ड प्रदान किया.
बता दें कि स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक के जरिए तैयार किए गए मालिकाना दस्तावेज ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का स्पष्ट प्रमाण प्रदान करते हैं. स्वामित्व दस्तावेज मिलने के बाद ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रुप में उपयोग कर सकते हैं. इससे उन्हें ऋण प्राप्त करने और आर्थिक स्थिरता हासिल करने में मदद मिलेगी.
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई स्वामित्व योजना ने आज हमारे जिले में एक नई पहचान बनाई है। इस योजना के तहत 10,850 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया है। यह आपकी संपत्ति पर आपके अधिकार का प्रमाण है और आपके सशक्तिकरण का प्रतीक है। हमारी डबल इंजन की सरकार समान रूप से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गाँवों के लोग भी आत्मनिर्भर बनें और आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हों। हमारी सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु व साय के कुशल नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ के विकास और सुशासन की ओर निरंतर अग्रसर है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, सड़कें, या रोजगार, सरकार हर क्षेत्र में आपकी जरूरतों को प्राथमिकता देती है.
बसना विधायक सम्पत अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री जी हमारी हर मांग को पूरा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, और किसानों की बेहतरी के लिए जो प्रयास किए गए हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और राज्य के विकास में सहभागी बने.
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, संयुक्ता सिंह, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, येतराम साहू, कमिश्नर महोदव कांवरे, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI