ड्रीम इलेवन क्रिकेट में काम दिलाने के नाम पर बुलाया, फिर किडनैप पर मांगे पांच लाख रुपये, एक महिला समेत आरोपी राहुल गिरफ्तार
Called in the name of getting work in Dream Eleven Cricket, then demanded five lakh rupees on kidnapping, accused Rahul along with a woman arrested
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने ड्रीम इलेवन क्रिकेट में काम दिलाने के नाम पर अपहरण करने वाले दो आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने युवक का अपहरण कर परिजनों से पांच लाख रुपये की मांग की थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. वहीं अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. पूरा मामला वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रहलाद शाह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके भतीजे भतीजा रजत शाह का अपरहण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी मदद से आरोपियों का लोकेशन बोकारो का मिलने से थाना वैशाली नगर पुलिस टीम और एसीसीयु की टीम को बोकारो झारखण्ड रवाना किया गया.
जहां पता तलाश के दौरान संदेही राहुल पासवान को पकड़ा गया. रजत शाह के बारे में पूछताछ करने पर अपने दोस्त सिमरन और अन्य के द्वारा मिलकर रेड्डी अन्ना क्रिकेट सट्टे में पैसा हार जाने से रजत शाह को बंधक बनाकर उसके घर वालो को पैसा मांगने की बात बतायी और जहाँ रजत शाह को रखे थे. उस जगह पर लेकर गया. लेकिन आरोपी सिमरन और अन्य साथी रजत शाह को कहीं और लेकर चले गये थे.
आरोपियों की पतासाजी के दौरान पतरातु स्टेशन में होना पता चलने पर आरोपी राहुल को लेकर पतरातु स्टेशन पहुँचे. जहां से अपहृत रजत शाह को छुड़वाया गया और घेराबंदी कर आरोपिया सिमरन को पकड़ा गया. अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए. जिनकी पतासाजी की जा रही है.
इस मामले में सिमरन का कनेक्शन क्रिकेट के सटोरियों से होना और भिलाई के कई सटोरियों से सम्पर्क होना पाया गया. दोनों आरोपियो राहुल पासवान और सिमरन अपने अन्य साथीगणों के साथ मिलकर अपहृत रजत शाह को षड़यंत्र पूर्वक बंदी बनाकर रखने और फिरौती का रकम मांग कर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया.
अपहृत रजत शाह से पूछताछ करने पर बताया कि अपहृत रजत शाह को पैसे की जरुरत होने पर आरोपी सिमरन के सम्पर्क कर ड्रीम इलेवन में ऑपरेटर का काम करने के लिये रॉची बुलाया गया. जहाँ से आरोपी राहुल पासवान, सिमरन और अन्य साथीगणों द्वारा अपहृत रजत शाह को बोकारो झारखण्ड लेकर गए. जहां किक्रेट सट्टा का सेटअप लगा था. अपहृत आरोपियो के साथ काम करने लग गया. लेकिन जब अपहृत को जानकारी हुई कि यह ड्रीम इलेवन क्रिकेट का काम नहीं है अवैध क्रिकेट बैटिंग एप अन्ना रेड्डी का काम होने से अपहृत रजत शाह ने काम करने से मना कर दिया.
इसी बीच आरोपीगणो का क्रिकेट सट्टा में 5,00,000/रू- रुपये का नुकसान हो गया जिससे आरोपीगणों द्वारा मिलकर अपहृत रजत शाह को बंदी बनाकर उनके परिजनो से वाट्सएप कॉलिंग के जरिए प्रार्थी प्रहलाद शाह से पैसो की मांग करने लगे.
आरोपी गिरफ्तार
1- सिमरन कौर उम्र 21 वर्ष साकिन मदर टेरेसा नगर भिलाई
2- राहुल पासवान उम्र 24 वर्ष बोकारो झारखण्ड
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



