CGBSE बोर्ड हिंदी का पर्चा वायरल, पेपर रद्द का लिया गया फैसला, अब 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा, 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
CGBSE Board Hindi Paper Leaked; Exam Cancelled—Re-examination to be Held on April 10; Class 12 Results Released—Check Out the Step-by-Step Guide.
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. यह कड़ा फैसला परीक्षा से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के तेजी से वायरल होने और लीक की पुष्टि होने के बाद लिया गया है. मंडल ने छात्रों की सुविधा के लिए नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक अब हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. पेपर लीक की इस घटना से प्रदेश भर के लाखों छात्रों में भारी रोष और चिंता देखी जा रही है. शिक्षा विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और साइबर सेल उन ग्रुप्स की पहचान कर रही है. जहां से पेपर वायरल हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है. आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव आप भी देख सकते हैं.
कैसे कर सकेंगे चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा.
इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक (बिहार बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट/ बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट) पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद छात्र-छात्राओं को वहां अपने रोल कोड और रोल नंबर को भरना होगा.
इतना करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा.
अब छात्र-छात्राओं परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें.
आखिरी में छात्र-छात्राओं परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें.
मार्कशीट पाने का सबसे आसान तरीका: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाना होगा एप को खोलना होगा.
इसके बाद इसमें साइन इन करना होगा.
अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो उसे बनाकर आपको इसमें साइन इन करना होगा.
इसके बाद छात्र-छात्राएं क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड क्लास 10 मार्कशीट या क्लास 12 मार्कशीट वाले लिंक(जिस कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हों) पर क्लिक करें
अब वहां मांगे गए विवरण (रोल कोड और रोल नंबर) को भरें और फिर सबमिट कर दें.
इसके बाद परिणाम आपके सामने खुल जाएगा.
अब इसे चेक करें और फिर सेव कर लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



