शराब पीकर दो लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, किसी और को मारने लिकर में मिलाया था जहर, एक धोखेबाज गिरफ्तार

Big revelation in the case of two people dying after drinking alcohol, poison was mixed in the liquor to kill someone else, a fraudster arrested

शराब पीकर दो लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, किसी और को मारने लिकर में मिलाया था जहर, एक धोखेबाज गिरफ्तार

जांजगीर-चांम्पा : जांजगीर-चांम्पा जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली निवासी मृतक सीताराम लहरें उम्र 65 साल एवं मृतक रोहित कुमार तेंदुलकर उम्र 25 साल का शराब पीने से 6 मार्च 2025 को दोनों का मौत हो जाने से थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था.
शराब सेवन से हुए मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (Ips) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में मर्ग प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही थी.
इसी कड़ी में पीएम रिपोर्ट में कीटनाशक जहर होना लेख जाने से मर्ग जांच दौरान गवाहों का बयान लिया गया. जिनके द्वारा बताया कि पूर्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर सुंदरलाल कुर्रे को वाद विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दिया था.
6 मार्च2025 के शाम 6 बजे रामगोपाल खूंटे शराब के नशे में शराब में जहर मिलाकर सुंदरलाल कुर्रे के घर शराब को लेकर गया था और सुंदर लाल कुर्रे को शराब पीने के लिए दे रहा था. लेकिन उनके द्वारा शराब की शीशी का सील खुला हुआ और शराब गंदा दिखाई दे रहा है. कहकर शराब पीने से मना करने पर पास में बैठे सीताराम लहरें और रोहित कुमार तेंदुलकर को शराब पीने के लिए दे दिया. शराब पीने के बाद दोनों का तबियत खराब होने पर इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए. जहां दोनों का मौत होना पाए जाने पर थाना नवागढ़ में मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 152/25 धारा 103 BNS कायम कर मामला जांच कार्यवाही में लिया गया।
आरोपी रामगोपाल खूंटे निवासी भठली थाना नवागढ़ को पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 3 अप्रेल 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB