बीजेपी का अपराधियों पर सुदर्शन ट्वीट, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया पलटवार, भाजपा पर साधा निशाना
BJP's Sudarshan tweet on criminals, former Parliamentary Secretary Vikas Upadhyay retaliated, targeted BJP
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अपराध के मुद्दे पर बीजेपी के एक ट्वीट के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. बीजेपी ने ट्वीट कर राज्य में बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़े किए. जिसके जवाब में कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए.
उन्होंने कहा कि एक साल में छत्तीसगढ़ में अन्य प्रदेशों की तुलना में ज्यादा हुए अपराध, लुट, डकैती, चोरी और बलात्कार की घटना छत्तीसगढ़ राज्य में हुई है. भाजपा की सच्चाई को जनता जान चुकी है. अपराधियों का संरक्षण खुद भाजपा के नेता कर रहे हैं. पैरोल में छुटने वाले अपराधी जेल के अंदर नहीं जा रहे हैं.
विकास उपाध्याय ने कहा कि. “बीजेपी को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ में अपराधों की घटनाओं में बढ़ोतरी के पीछे कहीं न कहीं भाजपा नेताओं का संरक्षण जिम्मेदार हैं. प्रदेश में लूट, डकैती, चोरी और बलात्कार जैसी घटनाएं भाजपा शासित राज्यों से भी ज्यादा रिपोर्ट हो रही हैं.
उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है. विकास उपाध्याय ने पैरोल पर रिहा अपराधियों के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जेल से बाहर आने वाले अपराधी दोबारा जेल नहीं जा रहे हैं. क्योंकि उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है.
विकास उपाध्याय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता भाजपा की सच्चाई को भली-भांति जान चुकी है और अपराध के मुद्दे पर भाजपा को जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए.
विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में अपराध को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. दोनों दलों के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. अब देखना यह होगा कि बीजेपी इस पलटवार का क्या जवाब देती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



