इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी दोनों पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

An Instagram friend lured a minor into a love trap and raped her. The person who kidnapped the minor and his accomplice were both arrested under the POCSO Act.

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग को भगाने वाला और सहयोगी दोनों पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिला मुख्यालय में इंस्टाग्राम में नाबालिग से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर अपने सहयोगी की मदद से बालिका को भगा ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर को नाबालिग बालिका की मां ने कोतरारोड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराइ कि 28 सितंबर की शाम अखिल सिदार शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87 बीएनएस और 12 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई.
पुलिस जांच में सामने आया कि बालिका की पहचान जून 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए अखिल सिदार से हुई थी. दोनों में मोबाइल और वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी और अखिल लगातार शादी का भरोसा दिलाता था. 28 सितंबर को वह मोटरसाइकिल से आया और बालिका को रायगढ़ रेलवे स्टेशन लेकर गया. जहां उसका साथी धर्मेन्द्र भी मौजूद था. बालिका ने घर लौटने की जिद की तो दोनों उसे घर के पास छोड़कर भाग निकले.
कोतरा रोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज और उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की. इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की खबर पर अखिल सिदार उर्फ घनश्याम सिदार उम्र 21 साल और धर्मेन्द्र सिंह मरावी उम्र 23 साल दोनों निवासी डोगीपेन्ड्री थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया. घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नम्बर CG11 BK 3774 जब्त की गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t