फिंगेश्वर में अवैध रेत खनन पर गिरी गाज, खनिज विभाग–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चेन मशीन जब्त,अब होगी सख़्त कानूनी कार्रवाई

Action taken against illegal sand mining in Fingeshwar, joint action by Mineral Department and Police, chain machine seized, now strict legal action will be taken

फिंगेश्वर में अवैध रेत खनन पर गिरी गाज, खनिज विभाग–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चेन मशीन जब्त,अब होगी सख़्त कानूनी कार्रवाई

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन पर लगातार शिकंजा कसते हुए कलेक्टर बी.एस. उइके के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. शिकायत के आधार पर फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बिदोरा सूखा नदी इलाके में दबिश दी गई. जहाँ अवैध रेत उत्खनन में लगी SANY कंपनी की चेन मशीन (एक्सकेवेटर) को मौके पर ही जब्त कर थाना फिंगेश्वर में सुरक्षित रखा गया.
खनिज विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. विभाग ने कहा है कि जो भी अवैध खनन में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी.
प्रशासन की यह कार्रवाई जिले में खनन माफियाओं के खिलाफ सख़्त संदेश के रूप में देखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t