25 लाख के गबन का आरोप, हुआ बड़ा एक्शन, पुलिस ने फरार तत्कालीन सचिव और पूर्व महिला सरपंच को गिरफ्तार के भेजा जेल
Accused of embezzlement of 25 lakhs, major action taken, police arrested the absconding then secretary and former female sarpanch and sent them to jail
जांजगीर/अकलतरा : जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव की तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को 25 लाख गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 15वें वित्त योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई थी. जांच में 25 लाख 13 हजार 528 रुपए के गबन करने का मामला उजागर हुआ था. इसके बाद अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
इधर, पुलिस ने एक दिन पहले तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही कुरैशी को गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. इधर पुलिस ने फरार तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को भी गिरफ्तार किया है और उसे भी जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



