क्रेन से लोहे की प्लेट ट्रांसफर करते समय हादसा, प्लांट में मजदूर के ऊपर स्लिप होकर गिरी लोहे का प्लेट, मजदूर की मौत, जांच जारी
Accident occurred while transferring iron plates from a crane; the iron plate slipped and fell on a worker at the plant, resulting in the worker's death. Investigation is underway.
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिला के भिलाई की सिसकोल कंपनी में क्रेन से भारी लोहे की प्लेट ट्रांसफर करते समय अचानक स्लिप होकर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. सुबह ड्यूटी के दौरान हुए इस हादसे में लेहूराम कौशल नामक कर्मचारी के ऊपर प्लेट गिरने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह मामला मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक्क भिलाई स्थित सिसकोल कंपनी में कर्मचारी लेखूराम कौशल उम्र 35 साल सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर कार्यरत था. वह ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर रहा था. बताया जा रहा है कि क्रेन को वह खुद ही ऑपरेट कर रहा था. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से लोहे के प्लेट स्लिप हो गए और सीधे लेखूराम के ऊपर गिर पड़े.इस हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. प्लेट के भारी वजन की वजह उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस घटनास्थल का जांच पड़ताल कर रही है. कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती तौर पर यह तकनीकी खामी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही का मामला माना जा रहा है. इस हादसे के बाद कंपनी में सुरक्षा के इंतजामों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच अभी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



