ACB की डबल ट्रैप बड़ी कार्रवाई, बिजली ऑफिस और नगर पंचायत में ACB की दबिश, रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए JE-AE, लेखापाल और कंप्यूटर ऑपरेटर

ACB's double trap action, ACB raids electricity office and Nagar Panchayat, JE-AE, accountant and computer operator caught red-handed taking bribe

ACB की डबल ट्रैप बड़ी कार्रवाई, बिजली ऑफिस और नगर पंचायत में ACB की दबिश, रिश्वत लेते रंगे हाथों धरे गए JE-AE, लेखापाल और कंप्यूटर ऑपरेटर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACB की टीम ने एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
पहली कार्रवाई CSEB ग्रामीण कार्यालय में की गई. जहां जूनियर इंजीनियर JE राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर AE विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट के लिए ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी.
वहीं दूसरी कार्रवाई नवागढ़ नगर पंचायत में हुई, जहां लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि बिल भुगतान के चेक जारी करने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी.
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB बिलासपुर ने सुनियोजित ट्रैप बिछाकर इन आरोपियों को पकड़ा. फिलहाल सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB