जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र को Acb ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, फौती उठाने किसान से मांगे 9 हजार रुपए घूस, मचा हड़कंप
ACB arrested District Patwari Association President Dharmendra red handed while taking bribe, demanded 9 thousand rupees bribe from a farmer to collect his dues, created a ruckus
खैरागढ़ : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष एवं हल्का पटवारी क्रमांक 42-43 मंडला के पटवारी धर्मेंद्र कांडे को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे अपने जमीन का पर्चा और फौती उठाने को लेकर कई दिनों से पटवारी धर्मेंद्र कांडे से संपर्क कर रहा था. पटवारी ने काम कराने के एवज में पहले 10 हज़ार रुपए की मांग की थी. बाद में सौदा 9 हज़ार रुपए में तय हुआ. शिकायतकर्ता ने इसकी खबर एसीबी को दी.
प्लान के तहत आज पीड़ित भागचंद कुर्रे ने अपना बाजार के ऊपर स्थित अस्थायी पटवारी कार्यालय में जाकर आरोपी को 9 हज़ार रुपए सौंपे. रुपए लेने के बाद धर्मेंद्र कांडे कलेक्टर कार्यालय की एक बैठक में चला गया. एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देते हुए कलेक्टर कार्यालय से ही आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम समेत गिरफ्तार कर लिया.
गौरतलब है कि धर्मेंद्र कांडे जिला पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष भी है. उसकी गिरफ्तारी की खबर शहर में आग की तरह फैल गई. निजी कार्यालय के बाहर भीड़ जुट गई और कई पटवारी एकजुट होकर नारे लगाने लगे. “धर्मेंद्र भैया, हम आपके साथ हैं.” यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एसीबी की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



