गौरा-गौरी महोत्सव देखने आए युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इधर अज्ञात युवक की फंदे पर लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
A young man who had come to attend the Gaura-Gauri festival committed suicide by hanging himself. Meanwhile, the body of an unidentified youth was found hanging from a noose; police are investigating.
गौरा-गौरी महोत्सव देखने आए युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक दुखद घटना सामने आई है. जहां गौरा-गौरी महोत्सव देखने आए एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. यह मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के चचिया निवासी मृतक सुरेन्द्र राठिया अपने परिवार के साथ छीरपानी गांव में आयोजित गौरा-गौरी महोत्सव देखने रिश्तेदार के घर आया था. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे ग्राम पंचायत पंडरमुडा के ठोढी पुलिया के पास युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया.
इस दृश्य से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और फौरन पुलिस को घटना की खबर दी गई. खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही, घटना के बारे में गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.
फिलहाल युवक ने किस वजह से इतना बड़ा कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका है. घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. जिससे खुदकुशी की वजह का पता लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है. पुलिस हर संभव पहलू पर जांच कर रही है. ताकि इस दुखद घटना के पीछे की वजह का खुलासा हो सके. परिवार वालों को भी घटना की खबर दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
अज्ञात युवक की फंदे पर लटकती मिली लाश
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. दूरपा और मुड़पार के बीच मुक्तिधाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने लाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
स्थानीय लोगों ने जब शव को पेड़ से लटका देखा तो फौरन पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची शिवरीनारायण पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. मृतक की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है. और यह साफ नहीं है कि वह किस गांव या जिले का रहने वाला था. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं. जांच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



