पिकनिक मानने के दौरान शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला, करेली पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार बरामद
A young man was attacked with a knife while picnicking; Kareli police arrested the accused, Triloki, and sent him behind bars. The weapon was recovered.
धमतरी : धमतरी जिले के बड़ी करेली पुलिस ने दो महिना पहले पिकनिक के दौरान हुए चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी साहू को गंभीर धाराओं में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी 2026 को ग्राम बुडेनी निवासी त्रिभुवन साहू उम्र 25 साल अपने साथियों के साथ पैरी नदी के रेत घाट में पिकनिक मनाने गया था. इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां पहुंचा और विवाद करते हुए मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसे मांगने लगा. जब प्रार्थी ने पैसे नहीं होने की बात कही. तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से उसके बाएं कुल्हे में वार कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.
वारदात के बाद घायल युवक को शासकीय अस्पताल गोबरा नवापारा ले जाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इस मामले की रिपोर्ट 9 फरवरी 2026 को चौकी करेलीबड़ी में दर्ज कर जांच शुरू की गई.
करेलीबड़ी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. जांच के दौरान पीड़ित और गवाहों के बयान दर्ज किए गए. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मेडिकल चेकअप कराया गया. जिसमें धारदार हथियार से चोट लगना पुष्टि हुई. पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम बुडेनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने जुर्म करना कबूल कर लिया.
पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी साहू के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



