इकलौता कमाऊ बेटा, दो साल पहले हुई शादी, पत्नी गर्भवती, गाय से टकराकर गिरा बाइक से गिरा युवक, कार की चपेट में मौत, दुसरा घायल, पसरा मातम

A young man—the sole breadwinner of his family, married just two years ago and with a pregnant wife—died after being struck by a car; he had fallen off his motorcycle following a collision with a cow. Another person was injured, and the community is plunged into mourning.

इकलौता कमाऊ बेटा, दो साल पहले हुई शादी, पत्नी गर्भवती, गाय से टकराकर गिरा बाइक से गिरा युवक, कार की चपेट में मौत, दुसरा घायल, पसरा मातम

रायपुर : राजधानी रायपुर में गाय की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कचना इलाके में सड़क पर बैठी गाय से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला खम्हारडीह थाना इलाके के कछना के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11:30 बजे कचना क्षेत्र मेंमृतक रोशन नायक उम्र  24 साल 24 साल अपने दोस्त करण नायक उम्र  24 साल के साथ बाइक से एक परिचित से मिलने गया था. लौटते समय उनकी बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई. जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया.
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान रोशन नायक की मौत हो गई. जबकि करण का इलाज जारी है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. हालांकि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था.
दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक रोशन नायक दो साल पहले ही विवाह बंधन में बंधा था. उसकी पत्नी नंदिनी सात महीने की गर्भवती है. करण अपनी बुजुर्ग मां और पत्नी के इकलौता सहारा था. पिछले दो साल से वह ड्राइवर की नौकरी कर रहा था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा है.
आवारा मवेशियों की वजह से बढ़ते सड़क हादसे
इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में आवारा मवेशियों की समस्या को उजागर कर दिया है. रायपुर में पिछले 6 महीनों में आवारा मवेशियों के कारण 3 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हो चुके हैं. वहीं, सड़क हादसों के मामलों में रायपुर राज्य में पहले स्थान पर है.
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026 में अब तक छत्तीसगढ़ में 6,891 सड़क हादसे, 3,170 मौतें और 5,420 लोग घायल हुए हैं. वहीं, 2024 में राज्य में आवारा मवेशियों की वजह से 747 सड़क हादसे दर्ज किए गए. जिनमें 224 लोगों की मौत और 533 लोग घायल हुए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में होने वाले 30 से 40 प्रतिशत सड़क हादसों की एक बड़ी वजह आवारा मवेशी हैं. ऐसे में सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था और आवारा पशुओं के नियंत्रण की मांग लगातार उठ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?