हाइवा बैक करने के दौरान चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल, आरोपी फरार

A young man riding a bike was hit by a backing truck, died on the spot, villagers blocked the road, an atmosphere of grief and anger prevailed in the area, the accused absconded.

हाइवा बैक करने के दौरान चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल, आरोपी फरार

जांजगीर-चांपा : चांपा नगर के हाईवे मार्ग स्थित घाटोली चौक में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया. हादसे के चलते हाईवे मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर नंबर की एक हाइवा वाहन को उसका चालक बैक कर रहा था. इसी दौरान ग्राम हाथनेवरा निवासी आकाश पटेल पिता शैलेंद्र पटेल उम्र करीब 25 साल वाहन की चपेट में आ गया. बताया जा रहा है कि हाइवा चालक ने पीछे करते समय लापरवाही बरती. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. युवक की मौत से नाराज लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.
खबर मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू किया. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश की. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल पुलिस द्वारा हाइवा वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t