नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए शिक्षक के 12 वर्षीय बेटे की डूबने से मौत, आधे घंटे बाद मिला शव, गांव में शोक का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
A teacher's 12-year-old son drowned while bathing in the river with friends; his body was recovered after half an hour. The village is in mourning, and the family is inconsolable.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां नदी में नहाने के दौरान 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान विनोद यादव उर्फ डिंपल उम्र 12 साल के रूप में हुई है. जो अतिथि शिक्षक शिवलाल यादव का बेटा था.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर विनोद अपने दो दोस्तों के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बाकी नदी में नहाने गया था. नहाते समय वह अचानक करीब 12 फीट गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथ मौजूद एक साथी ने उसे बचाने की कोशिश भी की. लेकिन उसका हाथ छूट गया और वह पानी में समा गया.
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीण पवन यादव ने करीब 12 फीट गहरे पानी में उतरकर करीब आधे घंटे तक तलाश की. जिसके बाद बालक का शव नदी से बाहर निकाला गया. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं.
खबर मिलने पर विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि बारिश और नदी-नालों के बढ़े जलस्तर के दौरान बच्चों को पानी के गहरे स्थानों से दूर रखा जाए ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



