इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, मिठाई दिखाकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक, आरोपी दरिंदा रोशन गिरफ्तार
A shameful incident for humanity: A 5-year-old girl was raped after being offered sweets, her condition is critical, and the accused, Roshan, is arrested.
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को मिठाई देने के बहाने युवक अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया. बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला प्रतापपुर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पीड़ित बच्ची स्कूल से आने के बाद घर के पास अकेली खेल रही थी. बच्ची के माता-पिता किसी काम से गए हुए थे. मौके पर पहुंचे आरोपी रोशन टोप्पो उम्र 21 साल वहां पहुंचा और बच्ची को चाकलेट का लालच देकर अपने घर ले गया. युवक मूलतः सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर का निवासी है और वह वर्तमान में दूसरे स्थान पर रह रहा था. युवक ने अपने कमरे में बच्ची के साथ रेप किया. दर्द से तड़पती बच्ची ने चीखना चाहा तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया.
हैवानियत के बाद वह बच्ची के पास में ही बैठ गया. पीड़ित बच्ची के अंदरुनी अंग से लगातार खून बहने के कारण वह खून से लथपथ हो गई. बच्ची के रोने और कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली. आक्रोशित लोगों ने आरोपी रोशन टोप्पो की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के माता-पिता मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. मेडिकल कालेज में बच्ची को आईसीयू में रखा गया है. जहां बच्ची की हालत में सुधार होना बताया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी रोशन टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है. फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है.
थाना प्रभारी अमित कौशिक ने बताया कि बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65 (2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई कर उसे अदालत में पेश किया गया था. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



