स्कूल के दोस्त ने कार में किया दुष्कर्म, फिर बनाया अश्लील वीडियो, शेयर करने की धमकी देकर वसूला 35 लाख, आरोपी अनिल गिरफ्तार, स्विफ्ट जप्त

A school friend raped a woman in a car, recorded an obscene video, and extorted ₹35 lakh by threatening to share it; the accused, Anil, has been arrested, and his Swift car has been seized.

स्कूल के दोस्त ने कार में किया दुष्कर्म, फिर बनाया अश्लील वीडियो, शेयर करने की धमकी देकर वसूला 35 लाख, आरोपी अनिल गिरफ्तार, स्विफ्ट जप्त

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर 35 लाख वसूलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला थाना रायगढ़ में कोतरारोड़ थाना क्षेत्र की 33 साल की महिला ने जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी अनिल ईजारदार के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन वसूली और डराने-धमकाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आरोपी अनिल ईजारदार को हाईस्कूल की पढ़ाई के समय से जानती थी और उस दौरान दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी. वर्ष 2013 में उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से अन्य व्यक्ति के साथ हो गई. वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के बाद दोनों फिर से संपर्क में आए और मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत होने लगी.
25 दिसंबर 2020 को वह चंद्रपुर बस स्टैंड में अपने ससुराल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान आरोपी अनिल ईजारदार वहां पहुंचा और उसे वाहन से छोड़ने की बात कहकर अपनी सफेद रंग की कार में बैठा लिया. आरोपी उसे गांव के पास खेत की तरफ ले गया. जहां कार के भीतर ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और चोरी-छिपे उसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता रहा.
प्रार्थिया ने बताया कि सामाजिक बदनामी के भय से वह आरोपी के दबाव में रही और आरोपी ने लगातार 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाया. 25 दिसंबर 2020 से 24 मई 2026 तक उसका  लगातार शारीरिक शोषण किया. पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान आरोपी ने उससे किस्तों में जेवरात और नगद रकम मिलाकर करीब 35 लाख रुपये की अवैध वसूली की. इसके बाद भी और पैसों की मांग करता रहा. पीड़िता ने बताया कि आरोपी की प्रताड़ना से पीड़िता मानसिक रूप से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने आत्महत्या तक करने का विचार बना लिया था.
पीड़िता की इस रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 351(3) व 308(2) के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी के ग्राम बंजारी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दबिश देकर आरोपी अनिल ईजारदार को हिरासत में लिया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल स्विफ्ट कार नम्बर  CG 13 Y 8772 और आईक्यू कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
आरोपी
अनिल ईजारदार उम्र 32 साल (निवासी ग्राम बंजारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t