क्रिकेट टीम की रंजिश बनी हमले की वजह, खिलाड़ी पर कैंची से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A rivalry between cricket teams led to the attack, resulting in a fatal scissor attack on a player, who was hospitalized, creating panic in the area, and police investigating.
बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में क्रिकेट टीम की आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. एक युवा क्रिकेट खिलाड़ी पर कैंची से जानलेवा हमला किए जाने की वारदात सामने आई है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जबकि घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रवि कुमार सोनी, निवासी आरएसके एकेडमी के पास, महामाया चौक सरकंडा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा अनुभव सोनी उम्र 20 साल क्रिकेट खिलाड़ी है और वर्ष 2025 में उसका चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ था. इसी बात को लेकर टीम के कप्तान राज पाली उससे रंजिश रखने लगा था.
वारदात 1 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है. बताया गया कि अनुभव अपने भाई के साथ घूमने निकला था और अपने दोस्त असद खान के पास रुका हुआ था. इसी दौरान आरोपी राज पाली ने उसे फोन कर आरएसके एकेडमी के पास बुलाया.
जैसे ही अनुभव मौके पर पहुंचा. वहां पहले से मौजूद राज पाली और रिशु ठाकुर ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर राज पाली ने अपने पास रखी कैंची से अनुभव पर हमला कर दिया. वार उसकी बाईं आंख और गले के पास लगा. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद घायल युवक को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.
इस वारदात ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



