आधी रात नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से किया अगवा, पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, लड़की सकुशल बरामद
A minor was lured and abducted from her home in the middle of the night; the police arrested the accused, Dheeraj, and put him behind bars, while the girl was recovered safely.
रायगढ़ : रायगढ़ जिला के थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अप्रैल महीने से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल 2026 को बालिका के पिता ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे. देर रात करीब 2 बजे उठने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और उनकी नाबालिग बेटी घर में नहीं थी. परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
इस रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार बालिका की पतासाजी में जुटी रही. तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पहले बालिका के विशाखापट्टनम में होने की जानकारी मिली.
पुलिस टीम रवाना होने की तैयारी कर रही थी कि इसी बीच लोकेशन ओडिशा के संबलपुर में मिला. पुलिस टीम संबलपुर के लिए रवाना हुई. लेकिन रास्ते में ही बालिका का लोकेशन फिर बदल गया.
लगातार तकनीकी निगरानी और खबर के आधार पर पुलिस टीम ने 26 जून 2026 को रायगढ़ जिले के कोड़ातराई क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग अपहृत लड़की को संदेही धीरज निराला उर्फ नानू उम्र 19 साल के कब्जे से सकुशल दस्तयाब किया.
बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया. जिसमें संदेही द्वारा शादी का झांसा देकर विशाखापट्टनम और ओडिशा के संबलपुर ले जाना और शारीरिक शोषण करना बताई. आरोपी धीरज निराला उर्फ नानू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
बालिका के बयान और जांच में मिले सबूतों के आधार पर आरोपी धीरज निराला उर्फ नानू उम्र 19 साल के खिलाफ मामले में धारा 87, 65(1) BNS, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गयी. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



