स्कूटी सवार नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी, पुलिस न्र 40 वर्षीय आरोपी बजरंग को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A minor girl riding a scooter was molested and threatened with death. Police arrested 40-year-old accused Bajrang and sent him to jail.

स्कूटी सवार नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी, पुलिस न्र 40 वर्षीय आरोपी बजरंग को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ जिला में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी गई. महिला थाना पुलिस ने इस मामले में फौरन एक्शन लिया, पुलिस ने आरोपी 40 वर्षीय बजरंग  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की ने 9 जनवरी 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर निवासी बजरंग चौहान (उम्र 40 साल) को पहले से जानती-पहचानती है. 8जनवरी 2026 को वह अपनी मां को लेने स्कूटी से जा रही थी, तभी शाम करीब 7:30 बजे सिटी कॉलेज बेलादुला के पास मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने सुनसान सड़क पर आरोपी मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आया और स्कूटी के बराबर चलकर साथ चलने की बात कहने लगा. इसी दौरान उसने बुरी नीयत से लड़की के पहने हुए स्वेटर को खींचा, गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी.
घटना से घबराई लड़की स्कूटी लेकर वहां से भागकर कमला नेहरु पार्क रायगढ़ पहुंची और अपनी मां को फोन कर पूरी जानकारी दी. कुछ देर बाद आरोपी वहां भी पहुंच गया और सभी को गाली-गलौज करने लगा. बालिका की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 78, 74, 75(2), 76, 296, 351(3) बीएनएस एवं 8 पोक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले के दर्ज होते ही महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और जुर्म के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल नम्बर CG11 AS 1652 को जप्त किया.
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी और जांच की कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और महिला थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB