महिला अधिकारी के मोबाइल की UPI से आदतन बदमाश ने ऑनलाइन चुराया लाखों रुपए, पुलिस ने आरोपी आयुष डागा को किया गिरफ्तार
A habitual offender stole lakhs of rupees online from a female officer's mobile phone using UPI; police have arrested the accused, Ayush Daga.
रायपुर : रायपुर में महिला अधिकारी का मोबाइल गुम होने के बाद आरोपी ने UPI से लाखों रुपए चुरा लिए. इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. और एक कबीर नगर के शातिर आरोपी आयुष डागा को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है. आरोपी को तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला अधिकारी ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 13 जनवरी 2026 को सुबह ट्रेन से रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरकर अपने घर जाने के लिए आटो में बैठी. घर पहुंचने के बाद वह अपने पिट्ठू बैंग के साईड पाकेट में देखी तो उसका मोबाईल फोन नहीं था. प्रार्थिया द्वारा अपने गुम हुए मोबाईल नंबर को बंद कराकर फिर उसी नंबर का सिम लेकर चालू कराने पर उसके मोबाईल फोन में उसके बैंक खाता से 5,000/- रुपये आहरण होने का मैसेज आया. जिस पर प्रार्थिया अपने खाते का स्टेटमेंट निकालकर देखी तो उसके बैंक खाते से कोई अज्ञात आरोपी यू पी आई के जरिए अलग-अलग किश्तों में 13 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के बीच कुल 2,26,562 रुपया निकाल लिया था.
कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थिया के बैग के साईड जेब में रखे मोबाईल फोन को चोरी कर उसके बैंक खाते से यू पी आई के जरिए कुल 2,44,562 रुपये चोरी कर लिया.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 16/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थिया से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया
टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया के बताए मुताबिक उसके आने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही आटो के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा यू.पी.आई. की जानकारी लेकर अज्ञात आरोपी बारे में तकनीकी विश्लेषण करते हुए आरोपी को चिन्हांकित करने में कामयाबी मिली और आरोपी की पहचान हीरापुर कबीर नगर रायपुर निवासी आयुष डागा के रुप में करते हुए उसकी पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया. आरोपी आयुष डागा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 70,000/- रुपये और मामले से संबंधित मोबाईल फोन और 1 दोपहिया वाहन जप्त कर आरोपी केखिलाफ कार्यवाही किया गया.
आरोपी आयुष डागा के खिलाफ पहले ही चोरी के करीब 1 दर्जन मामलों में रायपुर के थाना कबीर नगर, पुरानी बस्ती, कोतवाली सहित मध्यप्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र के गोंदिया और उडीसा से जेल में रह चुका है. इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
आयुष डागा पिता अनिल डागा उम्र 26 साल निवासी शुभ लाभ पेपर मील हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



