एकतरफा प्यार में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी प्रभात को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मोटरसाइकिल जब्त

A girl was kidnapped and raped due to one-sided love, police arrested the accused Prabhat and sent him to jail, motorcycle seized

एकतरफा प्यार में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी प्रभात को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मोटरसाइकिल जब्त

रायगढ़ : कोतरारोड़ पुलिस ने एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी युवक प्रभात सिदार उम्र 20 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त को स्थानीय युवती ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका जान-पहचान का युवक प्रभात सिदार पिछले दो साल से एकतरफा प्रेम करता था. 3 अगस्त को प्रभात जबरन उसके घर में घुस आया और उसे पकड़कर खींचते हुए बाहर ले जाने लगा. जब परिवार वालों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह परिवार को जान से मार देगा. डर कर पीड़िता उसके साथ मोटरसाइकिल में बैठ गई.
आरोपी प्रभात सिदार पीड़िता को एक होटल ले गया. जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद 4 अगस्त को उसे जांजगीर होते हुए बिलासपुर ले जाने की कोशिश कर रहा था कि रास्ते में पुलिस की मौजूदगी देखकर आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया. पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 322/25 धारा 333, 351(2), 115(2), 138, 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त और स्टाफ ने मुखबिर की खबर पर आरोपी प्रभात सिदार उम्र 20 साल को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल नम्बर CG13 AP 1529 को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, चूड़ामणि गुप्ता, संदीप कौशिक और संजय केरकेट्टा की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB