टुल्लू पंप चालू करते वक्त जानलेवा हादसा, करंट लगने से 16 वर्षीय छात्र दर्दनाक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जुटी जांच में पुलिस

A fatal accident occurred while starting a Tullu pump; a 16-year-old student died tragically from electrocution, leaving the family in mourning. Police are investigating.

टुल्लू पंप चालू करते वक्त जानलेवा हादसा, करंट लगने से 16 वर्षीय छात्र दर्दनाक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जुटी जांच में पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्यपुरी (ओखर) में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग छात्र की करंट लगने से मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना से गांव में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिद्यपुरी (ओखर) निवासी क्रांति पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 40 साल ने गुरुवार सुबह 9:45 बजे के आसपास थाना पचपेड़ी पहुंच पुलिस को बताया कि उसका बेटा दीपक पटेल उम्र करीब 16 साल ग्राम ओखर के हाईस्कूल में कक्षा 9 में पढ़ाई करता था. गुरुवार सुबह 7:30 के आसपास घर के पीछे बाड़ी में लगे टुल्लू पंप को चालू कर रहे थे तभी करंट की चपेट में आ गया जिससे दीपक मौके पर ही बेहोश हो गया.
जिसकी परिजनों को जानकारी लगते ही फौरन गांव में ही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां मौजूद डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इसकी खबर फ़ौरन पचपेड़ी पहुंच पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच करवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t