पति-पत्नी के बीच विवाद पड़ा महंगा, पति ने मोबाइल मांगा तो हुई लड़ाई, पत्नी ने घर में रखा पेट्रोल डालकर मार ली माचिस, सुसाइड की कोशिश
A dispute between husband and wife proved costly; the husband asked for his mobile phone and a fight ensued. The wife doused herself with petrol and lit a matchstick in a suicide attempt.
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम चांगोरी में सोमवार की शाम मोबाइल को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की नाराज पत्नी ने घर में रखा पेट्रोल खुद के शरीर पर डालकर माचिस मार ली. घटना में महिला विसवंतीन बंजारे उम्र 32 करीब करीब 45% झुलस गई. पाटन के सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्निदग्धा को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम चांगोरी निवासी ओम प्रकाश और उसकी पत्नी विसवंतीन के बीच शाम चार बजे के करीब मोबाइल को लेकर विवाद हुआ. पत्नी अपने पास मोबाइल रखी हुई थी. पति ने उससे मोबाइल मांगा तो बहस शुरु हो गई. तकरार इतना बढ़ा कि विसवंतीन ने घर के भीतर बोतल में पेट्रोल अपने शरीर पर उड़ेल कर माचिस मार लिया.
बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने किसी तरह पत्नी को बचाया और लोगों की मदद से पाटन के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की जानकारी लगने के बाद पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा और नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह पाटन अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में ही विसवंतीन का नायब तहसीलदार ने बयान लिया. इसमें ही महिला ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था और नाराज होकर उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया. पेट्रोल उसके पति ने ही गाड़ी में डालने के लिए लाकर रखा था.
महिला का पेट वाला हिस्सा करीब 45% झुलस गया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए पाटन सामुदायिक अस्पताल से उसे मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. महिला के दो बच्चे हैं. इनमें बेटी आठ साल की और बेटा पांच साल का है. महिला का पति रोजी मजदूरी का काम करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



