बाल संप्रेक्षण गृह में फेंका जलता हुआ बम, लिखा लेटर- मेरे भाई को परेशान कर रहे हो, ठीक नहीं होगा, माना जेल में सनसनी, आरोपी गिरफ्तार
A burning bomb was thrown in the child protection home, a letter was written- you are harassing my brother, it will not be good, it created a sensation in the jail, the accused was arrested
रायपुर : रायपुर के पास माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बम फेंककर धमकी भरा लेटर जेल के अंदर फेंककर धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल की रात एक आरोपी ने फटाका दुकान में मिलने वाले बम माना संप्रेक्षण गृह के अंदर फेंका. हालांकि ये बम फटा नहीं. जिससे किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ. इस मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश विश्वकर्मा उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का दोस्त आर्म्स एक्ट के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में बंद है. जिसे मिलने के लिए वो अक्सर आया करता था. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी दौरान उसे पता चला होगा कि स्टॉफ उन्हें किसी बात को लेकर परेशान कर रहे हैं. जिसके बाद आरोपी युवक ने ये कदम उठाया.
माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 326(g)-BNS, 351(4)-BNS दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



