मंगेतर के सामने बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली, परिवार को मिल रही धमकी, आरोपी पर 1 लाख का इनाम
A BJP leader and his friends raped a young woman in front of her fiancé, filmed her pornographically and extorted money from her family, and the accused is facing threats, with a reward of 1 lakh rupees.
फतेहपुर : फतेहपुर में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 3 युवकों ने रेप किया. मंगेतर से मारपीट की. उसे बंधक बनाकर उसके सामने ही 3 घंटे तक दरिंदगी करते रहे. अश्लील तस्वीरें खींचीं. वीडियो बनाए. आरोप है कि मंगेतर से अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाए. किसी को वारदात के बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
युवती और मंगेतर जब पुलिस के पास पहुंचे तो इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज नहीं की. इसके बाद दोनों SP के पास पहुंचे. SP ने लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया और FIR के निर्देश दिया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
तीसरे की तलाश की जा रही है. वह भाजपा नेता बताया जा रहा है. उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है. देर रात एसपी ने चौकी प्रभारी अनीस सिंह को भी सस्पेंड कर दिया. मामला 24 अप्रैल की सुबह का खागा कोतवाली क्षेत्र का है.
पीड़िता के मुताबिक वह अपने मंगेतर के साथ बुआ के यहां जा रही थी। धूप और गर्मी होने के चलते दोनों रास्ते में रुक गए. कोल्ड-ड्रिंक पीने लगे. तभी दो युवक आए और गाली-गलौज करने लगे. पूछने लगे- यहां क्या कर रहे हो? एक युवक ने मंगेतर को पकड़ लिया. दूसरा युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा.
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया. दोनों आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म किया. फिर तीसरे साथी को बुलाया. उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया. लड़की से जबरन उसका मोबाइल नंबर लिया और कहा- जब बुलाएंगे आ जाना.
मंगेतर का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत करने गया तो वहां पर उसके साथ अभद्रता की गई. भगा दिया गया. इसके बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की.
‘अगर सच बताया तो और भी गलत करेंगे’
पुलिस को दी गई शिकायत में मंगतेर ने बताया कि आरोपियों ने हमें बंधक बना लिया और जंगल में ले गए. दो आरोपियों ने मुझे पकड़ रखा था। तीसरा मेरी होने वाली पत्नी के साथ गलत व्यवहार करने लगा. उसे मारने-पीटने लगा. मेरे साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद मुझसे जबरदस्ती 2500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया. वीडियो में हम दोनों से जबरदस्ती बयान दिलवाया गया- “हमारे साथ कुछ नहीं हुआ है।” कहा गया कि अगर सच बताया तो और भी गलत करेंगे.
‘तीन घंटे चलती रही बर्बरता, पुलिस ने सुनवाई नहीं की’
मंगतेर ने बताया कि दरिंदों ने सुबह 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक बर्बरता की। होने वाली पत्नी से जबरदस्ती उसका नंबर लिया। मना करने पर बुरी तरह से पीटा। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद 25 तारीख को हम खागा कोतवाली गए।
उन्होंने बताया कि कोतवाली में अलग-अलग लोगों ने कई बार बयान लिए, लेकिन ठीक से सुनवाई नहीं हुई। हमें बार-बार अलग-अलग तरीके से बयान देने को कहा गया। 26 तारीख को फिर से हमें बुलाया गया। लगभग 11 बजे हम पहुंचे और 3 बजे तक इंतजार कराया गया। वहां भी बयान और वीडियो लिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
खागा विधायक आरोपी को बचा रही हैं
पीड़ित के रिश्ते में लगने वाले भाई ने बताया- आरोपी बबलू भाजपा में पदाधिकारी है। खागा विधायक उसे बचाने का प्रयास कर रही हैं। यदि ऐसा न होता तो उसके क्षेत्र का मामला है, उन्हें मिलने आना चाहिए था पर वो अभी तक पीड़ित से मिलने नहीं आई हैं। हम चाहते हैं कि इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
पीड़ित परिवार को सुलह करने के लिए लगातार धमकी मिल रही है। 8 लाख रुपए का लालच दिया जा रहा है। आरोपी बबलू ठाकुर के ओर से धमकी दी जा रही है कि नाम हटवाया तो जेल जाने से पहले दोनों की हत्या कर दूंगा। इस मामले में बाबा योगी का बुलडोजर नहीं चल रहा है, क्योंकि बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है.
एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 26 अप्रैल की शाम युवती और उसके मंगेतर की शिकायत सुनने के बाद खागा कोतवाली भेजा। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय की मौजूदगी में FIR दर्ज की गई। यूपीआई में ट्रांसफर रुपयों के जरिए पुलिस ने खागा कोतवाली के गढ़ी मोहल्ला के ललित (29) और युवराज सिंह (28) को पकड़ा। ललित के खाते में ही रुपए गए थे। युवती ने दोनों की पहचान की.
पुलिस के मुताबिक, युवती ने युवराज पर दुष्कर्म और ललित पर छेड़खानी का आरोप लगाया। तीसरे आरोपी बबलू सिंह (33) की पहचान की। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसपी ने बबलू पर 50 हजार इनाम घोषित किया है
तीसरा आरोपी खुद को भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बताता है
पेशे से बबलू सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। वह कई बड़े लोगों की प्रॉपर्टी का काम देखता है। वह खुद को भाजपा खागा मंडल युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बताता है। हालांकि, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि बबलू सिंह कमेटी का कोई पदाधिकारी नहीं है।
उसकी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिपं अध्यक्ष की ओर से बबलू सिंह के साथ गले मिलते फोटो पोस्ट है। जिसमें वह छोटे भाई बबलू सिंह खागा मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष को बधाई देते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित युवती और उसके परिजनों से मिलने गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल
सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पीड़ित युवती और उसके परिजनों से मिलने गांव पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सामाजिक, आर्थिक और न्यायिक हर तरह की मदद के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। आरोप लगाया कि आरोपी बबलू ठाकुर बीजेपी का मंडल उपाध्यक्ष है, इसलिए उसे बचाने की कोशिश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



