शादी समारोह में चुलमाटी रस्म के दौरान हाइवा की चपेट में आने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, मां घायल, इलाज जारी, हालत नाजुक, मातम में बदलीं शादी की खुशियां
A 4-year-old boy died after being hit by a truck during the Chulamati ceremony at a wedding. His mother was injured and his condition was critical. The joy of the wedding turned into mourning.
रायपुर/धरसीवां: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के दौंदेकला गांव में शादी समारोह के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. शादी की रस्मों के बीच तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 4 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव में मातम फैला दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के पूर्व उपसरपंच ढेलूराम वर्मा की बेटी के शादी में समारोह आयोजित किया गया था. परिवार और मेहमान ‘चूलमाटी’ की रस्म निभाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान की तरफ़ पैदल जा रहे थे. इस दौरान गांव के मुख्य मार्ग से गुजर रहे एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वहां से गुजर रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 वर्षीय बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और रस्म में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया. हादसे में बच्चे की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
खबर मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. शादी वाले घर में मची खुशियां अचानक इस हादसे से गम में बदल गईं. जिससे पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में 4 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बिलासपुर/मस्तुरी/पचपेड़ी : जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिस्दा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. जिसके चलते कुछ समय के लिए चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मासूम सूरज शुक्ला उम्र 4 साल पिता सुरेश शुक्ला, मूलतः बांदा जिले के ग्राम मोहतरा (तहसील अतर्रा) का निवासी था. वह इन दिनों अपने रिश्तेदारों के यहां पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिस्दा में अपने बड़े पिता कमलेश शुक्ला के घर आया हुआ था.
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मस्तुरी-पचपेड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा नम्बर CG BU 8567 चालक के नियंत्रण खोने के कारण सड़क किनारे मौजूद मासूम को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी तादाद में मौके पर पहुंच गए. मासूम की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थिति को देखते हुए तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस, मल्हार पुलिस सहित मस्तुरी एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे.
अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया. तहसीलदार द्वारा मौके पर ही पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की गई, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया.
पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और उसे पचपेड़ी थाना के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तुरी भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



