बीजेपी के घोषणा-पत्र में किए 20 वादे, छात्राओं को फ्री सैनेटरी पैड, प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, यूपीएससी मेंस क्लियर करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि 1 लाख

20 promises made in BJP's manifesto, free sanitary pads for girl students, exemption in property tax, incentive amount of Rs 1 lakh for clearing UPSC Mains.

बीजेपी के घोषणा-पत्र में किए 20 वादे, छात्राओं को फ्री सैनेटरी पैड, प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, यूपीएससी मेंस क्लियर करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि 1 लाख

रायपुर : नगरीय निकाय चुनावों के लिए सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया. घोषणा पत्र को 'अटल विश्वास पत्र नगरी निकाय चुनाव 2025' नाम से जारी किया गया है.
सीएम साय ने कहा- नगरीय निकाय चुनाव - 2025 में भारतीय जनता पार्टी के लिए दिया आपका हर एक वोट, छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की असली ताकत बनेगा. "हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे" के संकल्प के साथ प्रदेश को समृद्धि और सुख-शांति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भाजपा सरकार ने लगातार प्रयास किया. केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं. वे सबके सामने है। हमने विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता में नया उदाहरण पेश किया है.
इस अवसर पर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे.
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है. सभी 10 नगरीय निकाय क्षेत्रों में एक ही फेज में वोटिंग होगी. रिजल्ट की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी. उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बीजेपी का घोषणा पत्र

नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएगी, सभी पट्टा धारकों को भू- स्वामी बनाने की घोषणा
रुके हुए पीएम आवास शहरी परियोजनाओं, वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख घरों को तेजी से पूरा करेंगे
महिलाओं के नाम पर दर्ज संपतियों पर प्रॉपर्टी कर में 25 फीसदी की विशेष छूट
प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10 फीसदी की विशेष छूट
प्रत्येक नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना
UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि
हर नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था
बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार
विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि के माध्यम से 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे
स्वयं-सहायता समूहों के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना करेंगे
महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को 2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण
स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी देंगे।
रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित करेंगे और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग करेंगे
माई सिटी ऐप लॉन्च करेंगे, जो नगर निगम की सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा
हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर करेंगे
छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाएंगे, जिसके तहत निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ेंगे ताकि तालाबों की स्वच्छता हो सके
'गोकुल नगर' का विस्तार करेंगे, इससे गोवंश संरक्षण, उनकी देखभाल और आवास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी
शहरों में शासकीय जगहों पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI