रायपुर में 10 साल की बच्ची से रेप, घर पर अकेली देख पड़ोसी की बिगड़ी नीयत, परिजनों की शिकायत पर आरोपी नागेश्वर गिरफ्तार
10-year-old girl raped in Raipur, neighbour's intentions got corrupted after seeing her alone at home, accused Nageshwar arrested on complaint of family
रायपुर : शहर में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पड़ोस में रहने वाले 21 साल युवक ने मासूम को घर से दूसरी जगह ले जाकर दुष्कर्म किया. उसके बाद परिजनों को नहीं बताने की मासूम को धमकाया और फिर दुष्कर्म मासूम को घर ले जाकर छोड़ा. घटना की जानकारी होने पर मासूम ने परिजनों दी. परिजन विधानसभा थाने पहुंच एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने 21 साल के पड़ोसी नागेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मंगलवार की रात पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया. घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाने के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद बच्ची काफी डर गयी थी. ऐसे में आरोपी ने बच्ची को डराते हुए घटना की जानकारी किसी को नही बताने की धमकी दिया गया.
देर रात जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी नागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट सहित जान से मारने की धमकी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 21 साल का नागेश्वर यादव पेशे से रोजी-मजदूरी का काम करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



