सड़क पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल, पत्थर से कुचलकर मारने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Young man's blood-soaked body found on the road; brutal murder sparks panic in the area; suspected killing by crushing with a stone; police investigating.

सड़क पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल, पत्थर से कुचलकर मारने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/सिरगिट्टी : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सड़क के बीचोंबीच शव पड़े होने की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. खबर मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी इरफान बघीरा उम्र 26 साल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने गली के बीच युवक का शव पड़ा देखा. शव के आसपास काफी तादाद में खून फैला हुआ था. जिसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई.
मौके की जांच के दौरान पुलिस को शव के पास खून से सने दो बड़े कंक्रीट ब्लॉक मिले हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने इन्हीं भारी ब्लॉकों से युवक पर हमला किया. माना जा रहा है कि कमर के आसपास गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई.
पुलिस फिलहाल इस मामले को हत्या के रुप में देख रही है. अधिकारियों के मुताबिक वारदात देर रात हुई मालूम होती है. लेकिन मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा.
वारदात के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.
गणेश नगर में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. दिन निकलते ही सड़क पर शव मिलने की घटना ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t