कार में व्याख्याता पति के साथ युवती देख पत्नी का चढ़ा पारा, बीच सड़क पर हंगामा, उंगली काटने का आरोप, थाने पहुंचा मामला, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

Wife flies into a rage upon seeing a young woman in the car with her lecturer husband; commotion ensues in the middle of the road; allegation of finger-biting made; matter reaches the police station; FIR registered against both parties.

कार में व्याख्याता पति के साथ युवती देख पत्नी का चढ़ा पारा, बीच सड़क पर हंगामा, उंगली काटने का आरोप, थाने पहुंचा मामला, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

कोरबा/कटघोरा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शिक्षक दंपती के बीच विवाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि शिक्षिका ने अपने व्याख्याता पति को एक युवती के साथ कार में देख लिया. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका कटघोरा विकासखंड के डुडगा स्थित स्कूल में पदस्थ हैं. जबकि उनके पति चौतमा स्कूल में व्याख्याता हैं. आरोप है कि शिक्षिका ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ कार में बैठे देख लिया. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया.
विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट हुई. पत्नी का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. वहीं पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने विवाद के दौरान उसके हाथ की उंगली काट ली.
व्याख्याता पति का कहना है कि कार में मौजूद युवती उसकी पूर्व छात्रा थी और पत्नी ने स्थिति को गलत समझ लिया. वहीं पत्नी ने पति पर दूसरी युवती के साथ होने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
मामला कटघोरा थाने पहुंचने के बाद पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?