रायपुर में दो जगह चाकूबाजी, हत्या की नीयत से जानलेवा हमला, पुलिस ने रामा साहू को गिरफ्तार कर भेजा जेल, धारदार चाकू बरामद, दुसरा आरोपी फरार

Two stabbings in Raipur, a deadly attack with intent to murder, police arrested Rama Sahu and sent him to jail, a sharp knife was recovered, and the other accused is absconding.

रायपुर में दो जगह चाकूबाजी, हत्या की नीयत से जानलेवा हमला, पुलिस ने रामा साहू को गिरफ्तार कर भेजा जेल, धारदार चाकू बरामद, दुसरा आरोपी फरार

रायपुर : राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने प्रार्थी विवेक साहू अपने साथियों के साथ खड़ा था. इसी दौरान रामा साहू अचानक वहां पहुंचा और जेब से धारदार चाकू निकालकर “जय श्रीराम” बोलते हुए उस पर हमला कर दिया. हमले में घायल युवक को फौरन अस्पताल भेजा गया.
घटना की खबर मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची. सबूत जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू की. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों की मदद से आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
रामा साहू पिता दिलीप साहू उम्र 21 साल निवासी पटल चैक टिकरापारा रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

चाकूबाजी की दूसरी वारदात
रायपुर : रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ममता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर गया था. यहां उसका पहले से विवाद चल रहा बलजीत से सामना हो गया. दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. विवाद के दौरान आरोपी बलजीत, बॉबी, दश चंद्राकर और अन्य ने मिलकर अरशद पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
वारदात की खबर मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आया है. आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है.
वारदात के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t