शादी में शामिल होने गए दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां, मचा मुआवजे की मांग को लेकर कोहराम, डीवी ग्रुप ने दिया 3 लाख मुआवजा
Two friends who were attending a wedding died in a road accident, turning joy into mourning, and a commotion arose over the demand for compensation. DV Group paid 3 lakh rupees as compensation.
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेन्द्रगढ़ में रफ्तार का कहर थमने देखने को मिला है. निर्माण कार्य में लगी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मामले में पूर्व विधायक समेत कांग्रेस नेताओं ने थाने में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं दूसरे सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. बारात से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई. दोनों सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
शादी में शामिल होने गए दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह कार से बैकुंठपुर में शादी में शामिल होने गए थे. यहां लौटने के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. कार बीच सड़क में पलट गई. हादसे में चिरमिरी के डोमनहिल निवासी युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हुए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बैकुंठपुर के चेर ग्राम में हुई है. मृतकों की पहचान आर्यन सोनवानी उम्र 22 साल और कुलदीप सिंह उम्र 23 साल की मौत हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है. मामले में पुलिस ने मृतकों के शव पंचानामा कर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
मनेंद्रगढ़ से लगे ग्राम पंचायत परसगढ़ी में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगी डी वी प्रोजेक्ट लिमिटेड की गाड़ी से टक्कर के कारण हादसा हुआ है. हादसे की खबर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो के साथ कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त कंपनी के खिलाफ शिकायत दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



