बेल्ट से आधे घंटे तक पीटता रहा नशे में धुत्त युवक, पीड़ित हाथ जोड़कर लगाते रहे गुहार, मां घर में करती रही इंतजार, वीडियो वायरल

Two drunk youths beat a man with a belt for half an hour, the victim pleaded with folded hands, his mother waited at home, video goes viral

बेल्ट से आधे घंटे तक पीटता रहा नशे में धुत्त युवक, पीड़ित हाथ जोड़कर लगाते रहे गुहार, मां घर में करती रही इंतजार, वीडियो वायरल

कोरबा : खरमोरा अटल आवास में 2 अक्टूबर को एक नशे में धुत्त युवक ने दो युवकों को आधे घंटे तक बेल से पीटा. और यह पूरा नजारा आसपास मौजूद लोगों की आंखों के सामने हुआ. कई लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ ने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है,
मिली जानकारी के मुताबिक  खरमोरा अटल आवास में 2 अक्टूबर की रात नशे में धुत्त एक युवक ने दो युवकों को बेरहमी से आधे घंटे तक बेल्ट से पीटा. इस दौरान पीड़ित युवक बार-बार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे. लेकिन नशे में युवक ने लगातार पिटाई जारी रखी. पिटाई करने वाला युवक खरमोरा का है. जबकि पीड़ित युवक मुडापार के हैं.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पीड़ित युवक बार-बार गिड़गिड़ाकर कह रहा है – “मोला जान देवा गा, मोर मां मर जाही… आज दशहरा है, 7 बजे तक घर पहुंचना है”। लेकिन दरिंदे युवक का दिल नहीं पसीजा..
पीड़ित के निवेदन के बावजूद आरोपी लगातार वार करता रहा और “भगवा राज जिंदाबाद” के नारे लगाता रहा. हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद अन्य युवक न तो पीड़ितों की मदद करने आगे आए और न ही आरोपी को रोक पाए. बल्कि पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में कैद करते रहे. इतना ही नहीं, वीडियो कॉल के जरिए किसी शख्स को यह पूरी घटना लाइव भी दिखाई गई. पीड़ित युवक उसी शख्स से भी हाथ जोड़कर दया की भीख मांगते नजर आए. जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पिटाई करवाने के पीछे वीडियो कॉल पर मौजूद वही व्यक्ति मुख्य आरोपी हो सकता है.
स्थानीय लोग बताते हैं कि खरमोरा अटल आवास में नशेड़ियों का उत्पात लगातार जारी है और इससे आसपास के लोग परेशान हैं. इससे पहले भी इस इलाके में मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं.
हालात से वाकिफ पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की. इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. यह घटना समाज और कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े करती है कि आखिर लोग पीड़ित की मदद करने के बजाय तमाशबीन क्यों बने रहते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t