आईटीआई कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक का टुटा पैर, दुसरे के सिर में चोट
Two bikes collided head-on near ITI College, leaving three people seriously injured, one with a broken leg and another with a head injury.
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले में मखागुड़ा के आईटीआई कॉलेज के पास बुधवार शाम करीब 5:45 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक उरमाल साइड से एक युवक बाइक से आ रहा था. तभी देवभोग दिशा से आ रहे दो अन्य युवक की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए.
हादसे में एक व्यक्ति का पैर टूट गया. जबकि दूसरे को सिर में गंभीर चोट आई है. तीसरा युवक भी घायल हुआ है. घायलों में से एक कोकड़ी मॉल गांव का निवासी है. जबकि दो अन्य घायल घूमरगुड़ा गांव से बताए जा रहे हैं.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. वहीं मौके पर मौजूद एक युवक ने पुलिस को भी खबर दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



