धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, खेत में पड़ी मिली लाश
Tragic road accident on Dhanteras, young man riding a bike dies on the spot after being hit by an unknown vehicle, body found lying in a field
बिलासपुर : बिलासपुर जिला के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे मस्तूरी तिराहा के पास नेशनल हाईवे फोरलेन-49 पर हुई. हादसे के बाद युवक का शव सड़क से करीब 30 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला. उसके पास ही उसकी बाइक नंबर CG 07 CM 6135 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत मस्तूरी पुलिस को दी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरच्यूरी भेजा गया. हादसे में जान गंवाने वाले युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेज चुकी है और युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है. इसके अलावा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर भी युवक की जानकारी जुटाई जा रही है.
यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वह सड़क से दूर जा गिरा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



