नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा, मनीष ट्रैवल्स की यात्री बस से टकराई बाइक, 5 किमी तक घिसटता रहा नीचे फंसा युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

Tragic accident on National Highway-30: A motorcycle collided with a Manish Travels passenger bus; the young man, trapped underneath, was dragged for 5 kilometers and died a gruesome death on the spot.

नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा, मनीष ट्रैवल्स की यात्री बस से टकराई बाइक, 5 किमी तक घिसटता रहा नीचे फंसा युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

धमतरी : नेशनल हाईवे-30 पर पुरूर के आगे न्यारा पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रायपुर से कोंटा-सुकमा की तरफ जा रही मनीष ट्रैवल्स की यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतनी भयावह थी कि मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
टक्कर के बाद बस के नीचे फंसा बाइक सवार
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे मनीष ट्रैवल्स की बस नम्बर CG 27 K 2469 रायपुर से कोंटा-सुकमा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान न्यारा पेट्रोल पंप के पास पुल के समीप बस की बाइक नम्बर CG 19 BK 3431 से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक सवार बस के नीचे फंस गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार बस में फंसा हुआ करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर जगतरा टोल प्लाजा तक पहुंच गया. घसीटे जाने के कारण उसके शरीर को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी मौत हो गई.
चारामा में पकड़ी गई बस
हादसे के बाद बस को चारामा में पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है. हादसे की खबर मिलते ही पुरूर पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को कब्जे में लेकर हादसे के वजह की पड़ताल शुरू कर दी है. मृतक की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
हादसे के बाद हाईवे पर मचा हड़कंप
नेशनल हाईवे-30 पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक सवार बस के नीचे फंसने के बाद जगतरा टोल प्लाजा तक कैसे पहुंचा. पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?