फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एंगल कटाई कर रहा मजदुर 8 फीट ऊंचाई गिरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, ठेका श्रमिक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tragic accident at a factory: a worker fell from a height of 8 feet while cutting an angle iron; panic ensued among the staff; the contract worker died, and the police have launched an investigation.

फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एंगल कटाई कर रहा मजदुर 8 फीट ऊंचाई गिरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, ठेका श्रमिक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. करीब 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई के दौरान ठेका श्रमिक अचानक निचे गिर गया. घटना से प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इलाज के दौरान ठेका श्रमिक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच सभी मजदूर काम में जुटे हुए थे. ठेकेदार श्याम लाल साहू के सुपरविजन में गोरेलाल काम कर रहा था. वह 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई कर रहा था. अचानक ठेका श्रमिक नीचे गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रबंधन ने तत्काल ठेका श्रमिक को इलाज के लिए जांजगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों को खबर दे दी गई है. मामले में चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t