एयर शो के बाद मची अफरा-तफरी, दम घुटने से तीन लोगों की मौत, 230 से ज्यादा दर्शक अस्पताल में भर्ती, पानी को तरसे लोग, विपक्ष का प्रशासन पर आरोप

There was chaos after Chennai Air Show three people died due to suffocation more than 230 spectators admitted to hospital people yearned for water

एयर शो के बाद मची अफरा-तफरी, दम घुटने से तीन लोगों की मौत, 230 से ज्यादा दर्शक अस्पताल में भर्ती, पानी को तरसे लोग, विपक्ष का प्रशासन पर आरोप

चेन्नई : चेन्नई में भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित भव्य एयर शो के दौरान एक दुखद हादसा हो गया. जिसमें दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 230 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उमस भरी गर्मी, भीड़ और यातायात में अव्यवस्था की वजह से शहर के कई हिस्सों में इस तरह की घटनाएं देखने को मिली. मरीना बीच पर आयोजित एयर शो में हजारों लोग शामिल हुए. लेकिन कार्यक्रम के बाद घर लौटने के दौरान उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
16 लाख लोगों को इकठ्ठा कारने का दावा कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के मकसद से आयोजित एयर शो सुबह 11 बजे आयोजित किया गया था. कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चला. हालांकि हजारों लोग सुबह 8 बजे ही चिलचिलाती धूप में एइकठ्ठा हो गए. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गर्मी के कारण कई बुजुर्ग लोग बेहोश हो गए. जिसमे पेरुंगलथुर के श्रीनिवासन उम्र 48 साल, तिरुवोट्टियूर के कार्तिकेयन उम्र 34 साल और कोरुकुपेट के जॉन उम्र 56 साल की मौत हो गई.
भीड़ की परेशानी को और बढ़ाते हुए आसपास के पानी के विक्रेताओं को हटा दिया गया. जिससे उपस्थित लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया. जैसे ही शो खत्म हुआ. भारी भीड़ ने एक साथ कामराजर सलाई की तरफ निकलने का प्रयास किया. जिससे यातायात पूरी तरह ब्लॉक हो गया. धूप और भीड़ से थके हुए कई लोग सड़क किनारे बैठ गए.
भीड़ और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें
मिली जानकारी के मुताबिक उमस और भारी भीड़ की वजह से कई लोगों की हालत बिगड़ गई. निकटवर्ती लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी के चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. जिससे प्लेटफार्मों पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था. वहीं ट्रैफिक में फंसे लोग असहाय नजर आए. भारी भीड़ की वजह से अन्ना स्क्वायर के बस स्टॉप और एयर शो स्थल के आसपास के इलाकों में भी भाग-दौड़ मच गई.
विपक्ष का प्रशासन पर आरोप
घटना के बाद एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद के बावजूद यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की तादाद भीड़ को संभालने के लिए काफी नहीं थी और गर्मी से परेशान लोगों के लिए पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थी. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस हादसे को लेकर डीएमके सरकार की कड़ी निंदा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb